उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश; अगले तीन दिन का अलर्ट जारी”

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश और तेज आंधी-तूफान से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। देहरादून, हरिद्वार, अल्मोड़ा, बागेश्वर और नैनीताल समेत कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई, जबकि हरिद्वार-देहरादून रेलखंड पर तेज आंधी के दौरान एक विशालकाय पेड़ रेलवे ट्रैक पर गिर गया, जिससे कुछ समय के लिए रेल यातायात प्रभावित रहा।

 

 

जानकारी के अनुसार पेड़ गिरने के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने तत्काल पेड़ को काटकर ट्रैक से हटाया और रेलवे लाइन की सुरक्षा जांच के बाद ट्रेनों का संचालन दोबारा सामान्य कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नशे पर वार लगातार, 56 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

 

 

बारिश के बाद प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सरोवर नगरी नैनीताल में मौसम सुहावना होने से पर्यटकों ने बारिश का आनंद लिया। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ लालकुआँ कोतवाली पुलिस ने 140 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ शराब तस्करो को किया गिरफ्तार

 

 

अगले तीन दिन का मौसम पूर्वानुमान

31 मई:
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अन्य जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

1 जून:
पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश तथा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। शेष जिलों में भी छिटपुट बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही शिक्षिका बहन की सड़क हादसे में हुई मौत

2 जून:
प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम सक्रिय बना रहेगा। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बादल छाए रह सकते हैं।

 

मौसम विभाग ने लोगों को आकाशीय बिजली, तेज हवाओं और संभावित ओलावृष्टि के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।