उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार महिला-पुरुष की मौके पर मौत

लालकुआं न्यूज़– नगर के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला और पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दोनों स्कूटी से लालकुआं से वीआईपी गेट क्षेत्र की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीछे से आए किसी अज्ञात बड़े वाहन ने तेज रफ्तार में स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर वाहन की चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा गौरा योजना के तहत 33,251 बेटियों को ₹145.93 करोड़ की सहायता, सीएम धामी ने डीबीटी से जारी की राशि

 

 

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला और पुरुष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक पुरुष के सिर पर सेंचुरी पेपर मिल का हेलमेट तथा पैरों में सेफ्टी शूज पहने हुए थे, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह किसी औद्योगिक संस्थान में कार्यरत हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ तेंदुए को आदमखोर घोषित नहीं करने से विधायक डीएफओ पर भड़के, शनिवार को खेत में महिला को बनाया था अपना निवाला

 

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद मोहन नाथ गोस्वामी स्टेडियम निर्माण की मांग को लेकर 3 दिन से चल रहा कांग्रेसियों का पदयात्रा कार्यक्रम हुआ संपन्न, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

 

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है और फरार वाहन चालक की तलाश जारी है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।