उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ भीषण सड़क हादसा, चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत; तीन युवकों की मौत, छह गंभीर

रुड़की-कलियर गंगनहर पटरी मार्ग पर बाजूहेड़ी के समीप शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां चार मोटरसाइकिलों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

 

 

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे कांवड़ पटरी रोड पर बाजूहेड़ी के पास चार बाइक सवार आपस में भिड़ गए। टक्कर के बाद बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में वरिष्ठ व्यापारी का पालतू कुत्ता लापता, सकुशल लौटाने वाले को मिलेगा इनाम

 

 

स्थानीय लोगों ने तत्काल हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कलियर कोतवाली और सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  काम की खबर- कक्षा 01 में 06 साल के बच्चे को ही मिलेगा अब दाखिला, NEP का इस बार सख्ती से कराया जा रहा पालन

 

 

अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं छह घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, मृतकों और घायलों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी शिनाख्त कराने के साथ ही उनके परिजनों की जानकारी जुटा रही है।

 

 

हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त सभी वाहनों को कब्जे में ले लिया है। दुर्घटना के कारण मार्ग पर कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ भाजपा मंडल की कार्यकारिणी हुई घोषित:- इन नेताओं को मिली यह जिम्मेदारी…

 

 

कलियर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है, ताकि दुर्घटना की वास्तविक वजह सामने आ सके। पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है।