उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद इस भर्ती परीक्षा की जांच करेगी एसआईटी….

देहरादून न्यूज़- उच्च न्यायालय की समूह घ भर्ती परीक्षा की जांच करेगी एसआईटी, भर्ती परीक्षाओं की चल रही जांच को शासन ने उच्च न्यायालय के निर्देश पर एसआईटी से कराने का निर्णय लिया है। नैनीताल उच्च न्यायालय के समूह घ के रिक्त पदों पर उत्तराखंड तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2019-20 में भर्ती परीक्षा कराई थी। यह परीक्षा उच्च न्यायालय के 37 पदों समेत विभिन्न सिविल न्यायालयों और पारिवारिक न्यायालयों के 401 पदों के लिए हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  जब तक रेट नहीं तब तक गेट नहीं की मांग को लेकर धरना 58 वे दिन जारी, वाहन स्वामियों ने स्टोन क्रशर के गेट पर दिया धरना,

यह जांच भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार की अध्यक्षता में गठित वही एसआईटी करेगी, जो इस समय पटवारी, लेखपाल, एई, जेई भर्ती परीक्षा की जांच कर रही है। उच्च न्यायालय की भर्ती परीक्षा की जांच के लिए इस एसआईटी में निदेशक प्राविधिक शिक्षा को भी सदस्य के रूप में नामित किया जाएगा, जो जांच में एसआईटी का सहयोग करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बेटी के रिश्ते की बात कर दिनेशपुर से घर वापस लौट रहे लालकुआं के किराना व्यवसाई की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, बेटी गंभीर, परिवार में मचा कोहराम,