नगला बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, एक युवक कोमा में

लालकुआं न्यूज़– नगला बाईपास के समीप सोमवार शाम लगभग 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित आल्टो कार (संख्या UK04M/9864) के चालक त्रिलोचन पडलिया, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की चालक कथित रूप से नशे में धुत था, रॉंग साइड में जाकर सामने से आ रही बुलेट बाइक (संख्या UK04AS/9004) को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही बेहोश हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से हल्द्वानी के निजी अस्पताल नीलकंठ में भर्ती कराया।
डॉक्टरों के अनुसार, घायल भुवन चंद्र पांडे (पुत्र देवी दत्त पांडे) का पैर टूट गया, जिनका मंगलवार को ऑपरेशन किया गया। वहीं, दूसरे घायल हरीश चंद्र देवराड़ी (पुत्र मोहन चंद्र देवराड़ी) को सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे वह कोमा में चले गए। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें ऋषिकेश स्थित हिमालयन हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां मंगलवार को उनके सिर का ऑपरेशन किया गया। समाचार लिखे जाने तक हरीश को होश नहीं आया था।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है। परिजनों के अनुसार, मामले में शीघ्र ही मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।








