उत्तराखण्डक्राइमगढ़वाल,

हरिद्वार में बेटे ने पिता के सिर पर लाठी-बेलन से किया हमला, मौके पर मौत; सनसनी से मचा हड़कंप

हरिद्वार न्यूज़- चंडीघाट चौकी के पास चंडीघाट बस्ती में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। यहां एक बेटे ने अपने पिता के सिर पर लाठी और बेलन से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण पिता की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  यहां बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी युवक हुई दर्दनाक मौत

 

 

मृतक की पहचान 60 वर्षीय प्यारेलाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनका बेटा प्रकाश मानसिक रूप से बीमार है। शुक्रवार देर रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद प्रकाश ने पिता के सिर पर लाठी और बेलन से वार कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा देने की मांग तेज, धूप में भी सैकड़ों ग्रामीणों ने निकाली पदयात्रा

 

 

हमले में प्यारेलाल गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चंडीघाट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बच्चों से भरी स्कूल बस में से अचानक निकलने लगा धुंआ, धुंआ निकलता देख बच्चो में मची अफरा-तफरी

 

 

पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर दिया है। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।