उत्तराखण्डक्राइमगढ़वाल,

“तू अगर मेरी नहीं हो सकती तो किसी की भी नहीं…”: फिल्मी डायलॉग बना हकीकत, मच्छी बाजार में गुंजन की बेरहमी से हत्या

राजधानी देहरादून के मच्छी बाजार क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई 23 वर्षीय गुंजन श्रीवास्तव की हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। फिल्मी डायलॉग “तू अगर मेरी नहीं हो सकती तो किसी की भी नहीं हो सकती” को आरोपी आकाश उर्फ गोलू ने न सिर्फ धमकी के रूप में इस्तेमाल किया, बल्कि अंततः उसी मानसिकता के साथ उसने गुंजन की हत्या कर दी।

 

मृतका के भाई अंश श्रीवास्तव द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, गुंजन पिछले कई वर्षों से मच्छी बाजार स्थित एक दुकान में काम कर रही थी। उसी बाजार में आरोपी आकाश उर्फ गोलू की भी दुकान थी। इसी दौरान आकाश ने गुंजन से नजदीकियां बढ़ानी शुरू कीं। उसने खुद को अविवाहित बताते हुए उससे दोस्ती की और बाद में शादी का दबाव बनाने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दुचौड निवासी आभा ने मिसेज इंडिया वन इन ए मिलियन सौंदर्य प्रतियोगिता में जीता मिसेज उत्तराखंड 2022 का खिताब

 

जब गुंजन ने शादी से इनकार किया तो आकाश उसे लगातार धमकाने लगा। बाद में गुंजन को पता चला कि आकाश पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। सच्चाई सामने आने के बाद गुंजन ने उससे साफ तौर पर रिश्ता खत्म कर दिया, लेकिन इसके बावजूद आरोपी पीछा करता रहा।

 

तहरीर में अंश ने बताया कि आकाश शराब के नशे में गुंजन को बार-बार फोन कर जान से मारने की धमकियां देता था। उसने साफ कहा था— “अगर तू मुझसे शादी नहीं करेगी तो तुझे मार दूंगा, तू अगर मेरी नहीं हो सकती तो किसी की भी नहीं हो सकती।”
गुंजन ने यह सब अपने परिवार को बताया, जिसके बाद परिजनों ने आकाश को समझाने की भी कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड - मौसम विभाग ने राज्य के सात जिलों में बारिश का येलो जारी किया।

 

लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर गुंजन ने 31 जनवरी को पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसके बावजूद आरोपी के हौसले कम नहीं हुए। सोमवार सुबह करीब 10 बजे मच्छी बाजार के पास आकाश ने बीच बाजार गुंजन की गर्दन पर चापड़ से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में जिंदगी भर की कमाई गंवाई, निवेश का झांसा देकर महिला से 1.79 करोड़ रुपये ठगे

 

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आरोपी आकाश उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

 

यह घटना एक बार फिर समाज में महिलाओं की सुरक्षा और एकतरफा प्रेम में पनपती हिंसक मानसिकता पर गंभीर सवाल खड़े करती है।