उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

जमरानी व सौंग बांध परियोजनाओं की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में सिंचाई विभाग द्वारा निर्माणाधीन जमरानी बहुद्देशीय बांध एवं सौंग बांध पेयजल परियोजना की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाओं को तय समयसीमा के भीतर पूरा कराने के सख्त निर्देश दिए।

 

मुख्य सचिव ने कहा कि परियोजनाओं के सभी चरणों का विस्तृत फ्लो चार्ट तैयार किया जाए, ताकि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने निर्माण सामग्री की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने, कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा फर्स्ट, सेकंड और थर्ड पार्टी क्वालिटी कंट्रोल नियमित रूप से कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  12 से 16 जनवरी तक बिंदुखत्ता में सजेगा उत्तरायणी कौतिक मेला, खेल व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की धूम, 10 जनवरी तक ही होंगे फॉर्म जमा

 

उन्होंने प्रभावित लोगों के पुनर्वास और मुआवजा वितरण को भी समयबद्ध, पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। मुख्य सचिव ने कहा कि परियोजनाओं की सफलता के लिए प्रभावित परिवारों के साथ निरंतर संवाद और विश्वास बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने ली कारोबारी की जान, महिला दरोगा के पति की दर्दनाक मौत

 

समीक्षा बैठक में सिंचाई विभाग के सचिव युगल किशोर पंत ने जानकारी दी कि जमरानी बहुद्देशीय बांध परियोजना की कुल लागत ₹3678.23 करोड़ है और इसे जून 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं सौंग बांध परियोजना 130.60 मीटर ऊँची, 150 एमएलडी क्षमता की गुरुत्व आधारित पेयजल परियोजना है, जिसकी लागत ₹2524.42 करोड़ है और इसे नवंबर 2029 तक पूरा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां शादी का झांसा देकर नर्स के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, युवती बोलीं- आरोपी ने मुझे घरवालों से दूर किया, युवती की तहरीर पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

 

बैठक में विभागाध्यक्ष सिंचाई सुभाष चंद्र सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।