उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्दूचौड़- जंगली हाथियों के झुंड ने हल्दूचौड़ में आधा दर्जन घरों की चाहर दिवारी और मेंन गेट तोड़कर मचाया तांडव, देखे वीडियो

लालकुआं न्यूज़– बीती रात जंगली हाथियों के झुंड ने हल्दूचौड़ के बबूर गुम्टी मैं आधा दर्जन घरों की चाहर दिवारी एवं मुख्य द्वार तोड़कर ग्रामीणों में अफरी-तफरी मचा दी, वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर आकर नुकसान का आकलन करते हुए विस्तृत रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जंगली हाथियों के 3 सदस्यों का झुंड बीती रात लगभग 10 बजे बबूर गुम्टी गांव में घुस गया हाथियों के झुंड ने लगभग आधा दर्जन से अधिक घरों की दीवारें एवं मेंन गेट क्षतिग्रस्त कर दिया, इस दौरान हाथियों के तांडव को देखते हुए ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, एक की मौत व दो घायल।

 

वही मौके पर वन विभाग के कर्मचारियों को बुलाया परंतु वह भी हाथी को नहीं भगा सके, काफी देर तक पटाखे फोड़ने के बावजूद हाथी प्रातः लगभग 4 बजे हाईवे पार करके टांडा के जंगल को रवाना हुए। जिन ग्रामीणों का अत्यधिक नुकसान हुआ है। उनमें गोपाल दत्त भट्ट, शेखर भट्ट, शुभम वर्मा, कपिल पंडित, राजेंद्र पांडे सहित आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां घर में गाड़ी खड़ी करते समय दर्दनाक हादसा, पिकअप के नीचे आने से तीन साल की मासूम की मौत

 

प्रातः वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया, तथा वन क्षेत्राधिकारी गौला ने विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दी, वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि वन विभाग हाथियों को गांव की ओर जाने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है, इसके लिए टीम का गठन किया गया है, जो कि निरंतर हाथियों पर नजर बनाकर रखेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- हाईकोर्ट के द्वारा पूरे प्रदेश के राजमार्गों और सड़कों के किनारे हुए अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए, चार सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

 

उन्होंने कहा कि जिन कृषकों का संपत्ति एवं फसल का नुकसान हुआ है, उसका उन्हें नुकसान के हिसाब से मुआवजा प्रदान किया जाएगा।