उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून: विकासनगर में कार तेज बहाव में बही, बाल-बाल बची चालक की जान – वायरल वीडियो से सनसनी

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। पहाड़ी इलाकों में मूसलधार बारिश के कारण नदियों और नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

 

 

 

विकासनगर क्षेत्र से एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कार उफनती नदी के तेज बहाव में तिनके की तरह बहती नजर आ रही है। यह घटना उस समय हुई जब एक चालक बहाव वाले रास्ते से कार लेकर पार करने की कोशिश कर रहा था। कार जैसे ही पानी में घुसी, तेज धाराओं ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दहेज में कार की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, घर से निकाला; जेठ पर छेड़छाड़ की कोशिश का आरोप

 

 

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार पानी में इधर-उधर टकराती हुई बहती चली जा रही है। इस दृश्य को देखकर आस-पास मौजूद लोग घबरा गए और तत्काल बचाव में जुटे। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की सतर्कता और तत्परता से चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में मर्सिडीज से 4 को कुचलकर स्कूटी से भागा था वंश कत्याल, उत्तराखंड पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

 

 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर चौंक रहे हैं कि किस तरह एक छोटी सी लापरवाही जानलेवा बन सकती थी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- गृहमंत्री की सुरक्षा को लेकर अफसर जुटे, मांगे सात IPS, इतने इंस्पेक्टर रहेंगे तैनात

 

 

प्रशासन और पुलिस ने बारिश के मौसम में लोगों से अपील की है कि किसी भी स्थिति में उफनती नदियों, नालों या बहाव वाले रास्तों को पार करने का जोखिम न उठाएं। सुरक्षा में ही समझदारी है।