उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में 16 वर्षीय छात्र ने गौला नदी में लगाई छलांग, SDRF ने बरामद किया शव; सुसाइड का वीडियो आया सामने

हल्द्वानी न्यूज़- हल्द्वानी में एक 16 वर्षीय छात्र द्वारा गौला नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। किशोर रविवार शाम घर से ड्राइंग का सामान लेने की बात कहकर निकला था, लेकिन वह सीधे गौला पुल पहुंच गया। सोमवार सुबह SDRF की टीम ने सघन सर्च अभियान चलाकर नदी से उसका शव बरामद कर लिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

 

 

 

 

 

मृतक की पहचान 16 वर्षीय प्रियांशु बिष्ट पुत्र गोविंद सिंह बिष्ट, निवासी हाथीखाल, मोतीनगर, बरेली रोड, हल्द्वानी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, प्रियांशु रविवार शाम करीब पांच बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह ड्राइंग का सामान लेने जा रहा है। परिवार का कहना है कि घर में किसी प्रकार का विवाद या ऐसी कोई बात नहीं थी, जिससे उसके इस कदम का अंदेशा हो।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- टोल कर्मी पर कार सवार युवकों का हमला, फास्टैग मशीन से सिर फोड़ा; पूरी वारदात CCTV में कैद

 

 

जानकारी के अनुसार, प्रियांशु घर से निकलने के बाद सीधे बनभूलपुरा थाना क्षेत्र स्थित गौला पुल पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह कुछ देर तक पुल पर अकेला घूमता रहा। जब वह रेलिंग के पास पहुंचा तो वहां मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की और आवाज लगाई, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी और करीब 60 फीट ऊंचाई से गौला नदी में छलांग लगा दी।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- लोकसभा चुनाव आचार संहिता के कारण अटकी भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी शुरू, आयोग ने दी हरी झंडी

घटना के समय नदी किनारे कुछ बच्चे खेल रहे थे। किशोर के नदी में गिरते ही वे घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने भी उसे बचाने के लिए नदी में उतरने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिल सकी।

 

 

सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। बारिश के चलते नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था और पानी मटमैला होने के साथ गहराई अधिक होने से रेस्क्यू अभियान में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। देर रात तक तलाश जारी रही, लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा।

 

 

सोमवार सुबह SDRF ने दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कई घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने गौला नदी के गहरे पानी से प्रियांशु का शव बरामद कर लिया। शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग में ‘रील’ का खतरनाक जुनून: फेयरवेल पार्टी में छात्रों ने नेशनल हाईवे पर किए स्टंट, 5 वाहनों के चालान

 

 

घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें किशोर पुल पर टहलता दिखाई देता है और कुछ देर बाद नदी में छलांग लगा देता है। पुलिस वीडियो की भी जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किशोर ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।