उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- यहाँ घात लगाए बैठे तेंदुए ने किसान पर किया हमला, तेंदुए के जबड़े पर मुक्का मारा तो बची किसान की जान

नैनीताल जिले के रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र के भवानीपुर पंजाबी में घात लगाए बैठे तेंदुए ने किसान पर हमला कर दिया। किसान ने तेंदुए से संघर्ष किया और तेंदुए के जबड़े पर मुक्का जड़ दिया। जिस पर तेंदुआ मौके से भाग गया। तेंदुए के हमले में घायल किसान को रामनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश में इस महीने से आयेगा महंगा बिजली का बिल

 

जानकारी के अनुसार भवानीपुर पंजाबी निवासी किसान दारा सिंह उम्र 46 वर्ष पुत्र गुरदयाल सिंह ने बताया कि वह खेत पर काम करके देर शाम करीब पौने सात बजे घर लौट रहा था। जब वह घर से महज 500 मीटर की दूरी पर था, तभी पुलिया पर घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। तेंदुए ने हमला करते ही उसके सीधे हाथ में काट लिया। लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और तेंदुए के जबड़े पर जोर से मुक्का मारा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ वन विभाग की 34 एकड़ भूमि में अतिक्रमण कर खेती कर रहे गुज्जरो को दो हफ्ते के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश।

 

वही किसान ने बताया कि जबड़े पर मुक्का लगते ही तेंदुआ मौके से भाग गया। मामले की सूचना परिजनों को दी, जिस पर वह किसान को लेकर रामनगर अस्पताल पहुंचे। किसान के सीधे हाथ पर तेंदुए के काटने और गर्दन पर नाखून के निशान हैं। आमपोखरा रेंज के रेंजर पूरन सिंह खनायत ने बताया कि मौके पर गश्त बढ़ा दी गई। पिंजरा लगाने की कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) गौला खनन एवं संघर्ष समिति से जुड़े वाहन स्वामियों ने आरटीओ कार्यालय में किया प्रदर्शन, दी ये चेतावनी