उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड कांग्रेस में इस्तीफो का दौर खत्म नही हो रहा है, अब इस वरिष्ठ नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा, तीन दिन में सात ने छोड़ी पार्टी

उत्तराखंड कांग्रेस में इस्तीफों का दौर खत्म ही नहीं हो रहा है। रविवार को कांग्रेस को एक और झटका लगा। टिहरी से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके विरष्ठ नेता धन सिंह नेगी पार्टी छोड़ दी। वहीं, तीन दिन में सात बड़े नेताओं के इस्तीफे से पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है। 

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: बिना पंजीकरण संचालित मदरसे ‘मदरसा’ नाम का उपयोग न करें, उल्लंघन पर होगी कार्यवाही

बता दें कि शुक्रवार को ही गंगोत्री के पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण और पुरोला के पूर्व विधायक मालचंद ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। फिर शनिवार को पार्टी का चर्चित चेहरा माने जाने वाली नेता कांगेस नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं ने इस्तीफा दे दिया। पौड़ी से कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में कराया भर्ती

तो वहीं, विकासखंड कोट के पूर्व प्रमुख व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवल किशोर ने भी कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया। इसके अलावा पौड़ी ब्लॉक प्रमुख दीपक कुकसाल ने भी कांग्रेस छोड़ दी। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से पहले कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी के पति के होटल और स्कूल भवन सील, वारंट भी जारी