उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण, प्रथम बैठक आहूत करने के निर्देश

देहरादून न्यूज़- प्रदेश की त्रिस्तरीय पंचायतों (जनपद हरिद्वार को छोड़कर) के सामान्य निर्वाचन-2025 की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण एवं पंचायतों की प्रथम बैठक आयोजित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ 05 दिन से लापता एयरफोर्स कर्मी की पत्नी का शव जंगल मे मिला, नजदीक ही दो खाली शीशियां मिलीं, जानें मामला

 

निर्वाचन परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य एवं अध्यक्ष सहित सभी प्रतिनिधियों को विधिवत शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण के उपरांत नवगठित पंचायतों की प्रथम बैठक भी आहूत कराई जाएगी, जिसमें पंचायतों के कार्य संचालन, विकास कार्यों की प्राथमिकताओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ उफनाते नाले में फंसी नवजात और मां सहित कई जिंदगी, पुलिस और राहगीरों ने रेस्क्यू कर सभी को निकाला सकुशल बाहर

 

 

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि लोकतांत्रिक परंपरा के अनुसार पंचायतों का गठन शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों की गति बाधित न हो।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दोस्त ने पैसों के लिए की दोस्त की हत्या, तीन दिन घर में रखा शव, बदबू आई तो फिर ऐसे लगाया दोस्त के शव को ठिकाने

 

 

गौरतलब है कि हरिद्वार जिले को छोड़कर प्रदेश के सभी जनपदों में पंचायत चुनाव 2025 संपन्न हो चुके हैं और अब ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक पंचायतें विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण करने को तैयार हैं।