उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,जॉब अलर्ट,

उत्तराखंड- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में आउटसोर्स पर नौकरी का मौका, विभिन्न श्रेणियों के 1410 पद खाली

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एएनएम) में खाली पदों पर प्रदेश सरकार ने आउटसोर्स से नौकरी का मौका दिया है। वर्तमान में एनएचएम के तहत 1410 पद खाली हैं। आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से अलग-अलग पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

 

उत्तराखंड राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कुल 6246 पद स्वीकृत हैं, इनमें 4836 पदों पर कर्मचारी तैनात हैं। जबकि फार्मासिस्ट, एक्सरे टेक्नीशियन, फिजियोथैरेपिस्ट, पैरा मेडिकल वर्कर, डेंटल सर्जन, डेंटल टेक्नीशियन, सोशल वर्कर, ब्लड बैंक टेक्नीशियन, जिला प्रोग्राम मैनेंजर, आशा, जिला डाटा प्रबंधक समेत अन्य श्रेणी के 1410 पद खाली हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- एसएसपी उधम सिंह नगर ने प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्षों का किया ट्रांसफर, पढ़े पूरी खबर

 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने बताया कि एएनएम में स्वीकृत पदों के सापेक्ष खाली पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरा जाएगा। इसके लिए जिला वार खाली पदों आउटसोर्स कंपनी के माध्यम से आवेदन करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- चुनाव ड्यूटी में लगी निजी स्कूलों की बसें, हल्द्वानी के समस्त निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कल रहेगी छुट्टी, आदेश जारी

 

प्रदेश सरकार का प्रयास है कि दूरस्थ क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। एनएचएम के तहत कई स्वास्थ्य कार्यक्रम संचालित हैं। खाली पदों को भरने से योजनाओं व कार्यक्रम का लाभ आम लोगों को मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दूसरे समुदाय के युवक द्वारा नाबालिक को भगाने के मामले में तनाव को देखते हुए SDM ने मकान मालिक और व्यापारियों के साथ करी बैठक, पढ़े पूरी खबर।