उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआँ- अमृत योजना के तहत लालकुआं में 24 घंटे स्वच्छ जल आपूर्ति हेतु संयुक्त निरीक्षण

लालकुआं न्यूज़– शहरवासियों को 24 घंटे स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अमृत योजना के तहत आज लालकुआं बाजार क्षेत्र का जल निगम एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण नैनीताल-उधम सिंह नगर के सांसद आदरणीय अजय भट्ट के निर्देशानुसार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- आज भी देहरादून सहित इन चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, एहतियात बरतने की सलाह

 

 

निरीक्षण के दौरान जल आपूर्ति की पाइपलाइन बिछाने और उससे संबंधित तकनीकी पहलुओं की गहन समीक्षा की गई, ताकि आने वाले समय में बाजार और आसपास के क्षेत्र को 24×7 जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने बताया कि सांसद अजय भट्ट की विशेष रुचि और प्रयासों के चलते लालकुआं को जल आपूर्ति के क्षेत्र में एक मॉडल नगर के रूप में विकसित किया जा रहा है। आने वाले महीनों में अमृत योजना के तहत कार्यों की गति और तेज़ की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) ऊधम सिंह नगर में सड़क हादसा: थारू लोक गायिका रिंकू राणा की मौत, भतीजी घायल

 

 

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, दीपू नयाल, सुरेश सिंह बिष्ट एवं अन्य स्थानीय व्यापारीगण व क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशिक्षण और टीमवर्क ही आपदा में सबसे बड़ी ताकत - सीईओ अजय कुमार गुप्ता