उत्तराखण्डगढ़वाल,

केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रेश- आर्यन हेली एविएशन कंपनी पर मुकदमा दर्ज, हेलिकॉप्टर क्रैश में हुई सात लोगों की मौत

केदारनाथ से गुप्तकाशी लौट रहा आर्यन हेली एविएशन कंपनी का हेलिकॉप्टर खराब मौसम के कारण विजिबिलिटी कम होने से गौरी माई खर्क में पेड़ से टकराकर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट सहित सात लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद गौरीकुंड के राजस्व उप निरीक्षक ने आर्यन हेली एविएशन कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

 

छह यात्री एक पायलट की गई जान

रविवार को सुबह 5.21 बजे केदारनाथ हेलिपैड से आर्यन हेली कंपनी का हेलिकॉप्टर महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश सहित अन्य जगहों के छह यात्रियों को लेकर गुप्तकाशी के लिए टेकऑफ हुआ। लगभग 5.25 मिनट पर यह हेलिकॉप्टर गौरीकुंड से पांच किमी ऊपर जंगल क्षेत्र में पहुंचा, लेकिन यहां गौरी माई खर्क में कोहरा होने से दृश्यता कम होने के कारण पेड़ से टकराकर क्रैश हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून भाजपा ऑफि‍स में रायशुमारी के दौरान हुआ माहौल गर्म, महिला कार्यकर्ताओं में मारपीट की नौबत तक आई

 

 

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि इस हादसे में पायलट लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर सिंह चौहान सहित सभी छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस, यात्रा मैनेजमेंट फोर्स के जवान मौके पर पहुंचे और सभी शव बरामद कर लिए। शवों को गौरीकुंड पहुंचाया गया और वहां से जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेज दिए गए। हादसे के बाद हेलिकॉप्टर का मलबा भी जल गया।

 

 

वहीं, केदारनाथ यात्रा हेलिकॉप्टर सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि विजिबिलिटी शून्य होने के कारण हेलिकॉप्टर अचानक पेड़ से टकरा गया जिससे यह हादसा हुआ। डीजीसीए ने अगले दो दिनों के लिए केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर सेवा पर रोक लगा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) सीएम धामी ने विभिन्न विभागों के अन्तर्गत चयनित 84 अभ्यर्थियों को वितरित किये नियुक्ति पत्र

 

 

हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मारे यात्री व पायलट

1- लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर सिंह चौहान, निवासी सी-42 राणा कॉलोनी, शास्त्री नगर, जयपुर

2- राजकुमार सुरेश जायसवाल (41), निवासी नंदीपेरा रोड, सैन मंदिर महाराष्ट्र

3- श्रद्धा सुरेश जायसवाल (35) पत्नी राजकुमार सुरेश जायसवाल

4- काशी (23 महीने) पुत्री राजकुमार सुरेश जायसवाल

5- विक्रम सिंह रावत (46), निवासी रांसी गांव, पो. ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग

6- विनोद देवी (66)  निवासी सिविल लाइन-दो, बिजनोराम बाग, बिजनौर, यूपी                                7- तुष्टि सिंह (19), निवासी सिविल लाइन-दो, बिजनोराम बाग, बिजनौर, यूपी।
क्षेत्र में धुआं उड़ता देखा तो लोगों ने दी सूचना

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि 5 बजकर 24 मिनट पर हेलिकॉप्टर वैली प्वाइंट पर दिखाई दिया। अधिक कोहरा होने के कारण विजिबिलिटी शून्य थी। सुबह 6.13 बजे अन्य हेली कंपनियों ने सूचना दी कि आर्यन कंपनी का हेलिकॉप्टर गुप्तकाशी नहीं पहुंचा है। इस दौरान संपर्क करने पर एक नेपाली मूल के व्यक्ति और साथ गई अन्य महिलाओं ने जानकारी दी कि ऊपरी क्षेत्र में धुंआ उड़ रहा है। सूचना पर तत्काल रेस्क्यू दल को भेजा गया। उन्होंने बताया कि गौरीकुंड से पांच किमी ऊपर जंगल क्षेत्र में गौरी माई खर्क में हेलिकाॅप्टर क्रैश हुआ है। यह पूरा क्षेत्र काफी दुर्गम है। रेस्क्यू दल को यहां पहुंचने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यह खाई में गिरी बोलेरो, हादसे में दो लोगों की मौत, चार घायल