उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- गेस्ट टीचर्स के लिए खुशखबरी, अब मिलेगा 180 दिन का मातृत्व अवकाश, आदेश जारी

प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत कार्यरत अतिथि शिक्षिकाओं को मातृत्व अवकाश मिलेगा। शिक्षिकाओं के लिए 180 दिन का अवकाश स्वीकृत किया गया है। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर: घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति और मेड की पेचकस से हत्या, चेन लूटने का विरोध करने पर किया हमला

 

 

आदेश में कहा गया है कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत नियत वेतन पर कार्ययोजित अतिथि शिक्षिकाओं को इसका लाभ मिलेगा। शासन के आदेश के बाद शिक्षा महानिदेशालय की ओर से भी इस संबंध में निदेशक माध्यमिक शिक्षा और सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- गढ़वाल रेंज में 600 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के तबादले, बड़ी संख्या में पहाड़ पर दी तैनाती