उत्तराखण्डकुमाऊं,हल्द्वानी

लालकुआं- यहाँ सार्वजनिक स्थान में जुआ खेल रहे 5 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लालकुआं न्यूज़- यहाँ हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने- खिलवाने वालों पर नैनीताल पुलिस ने कसा शिकंजा।

सार्वजनिक स्थान में हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने वाले 05 व्यक्तियों को लालकुआं पुलिस किया गिरफ्तार कर नगदी बरामद की है।

नैनीताल एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने दिवाली पर्व के आगमन पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खिलवाने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। इस क्रम में एसपी सिटी श्री हरबंस सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारियों द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल - यहाँ घास लेने गई महिला पर झपटा भालू, हमला कर चेहरे का कर दिया बुरा हाल, पढ़े पूरी खबर

वही आज दिनाँक- 07/11/23 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुऑ डी0आर0 वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थान कृष्णा ट्रेंडर्स के सामने हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया ह। वही मौके से जुए की सामग्री ताश-पत्तों एवं कुल 42,580 रूपये बरामद भी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले प्रदेश के युवा ध्‍यान दें! प्राथमिक शिक्षकों के 3368 पदों की भर्ती पर आया नया अपडेट

वही मामले में थाना लालकुऑ में 13 जुआ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

गिरफ्तार अभियुक्तगणों का विवरण-

01- रमेश सिंह नेगी उर्फ रामचन्द्र सिंह पुत्र श्री स्व0 खड़क सिंह निवासी—कार रोड बिन्दुखत्ता।
02- देवेन्द्र सिंह पुत्र आन सिंह निवासी- राजीव नगर प्रथम बिन्दुखत्ता।
03- त्रिभुवन सिंह पुत्र स्व0 राम सिंह निवासी—कार रोड इन्द्रानगर प्रथम बिन्दुखत्ता।
04 – दीपक सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी—घोड़ानाला पश्चिमी बिन्दुखत्ता।
05 – चन्दन सिंह पुत्र स्व0 कुवंर सिंह निवासी—राजीव नगर कार रोड बिन्दुखत्ता।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- राज्य कैबिनेट की बैठक आज, इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मोहर

बरामदगी- जुए की सामग्री ताश पत्ते एवम 42580 रुपये नगद

पुलिस टीम-

1- व0उ0नि0 हरेन्द्र सिंह नेगी
2- व0उ0नि0 प्रकाश सिंह मेहरा (द्वित्तीय)
3- का0 प्रकाश बिष्ट
4- का0 कमल बिष्ट
5- का0 रामचन्द्र प्रजापति
6- का0 राजेश कुमार
7- हो0गा0 कन्हैया