उत्तराखण्डकुमाऊं,हल्द्वानी

लालकुआँ- बिन्दुखत्ता निवासी युवक की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

लालकुआँ न्यूज़- लालकुआं के निकटवर्ती क्षेत्र पूर्वी राजीवनगर घोड़ानाला बिंदुखत्ता निवासी की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत। परिवार में कोहराम मच गया। वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी महिला डिग्री कॉलेज के संविदा कर्मचारी हरीश बृजवासी पुत्र पूरन चंद बृजवासी निवासी पूर्वी राजीव नगर घोड़ानाला बिंदुखत्ता उम्र 34 वर्ष गत दिवस महिला डिग्री कॉलेज से अपने घर बिंदुखत्ता को आ रहे थे। कि सुशीला तिवारी अस्पताल व सब्जी मंडी के बीच नहर के किनारे की सड़क में उक्त युवक के वाहन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके चलते हरीश बृजवासी अचेत होकर सड़क पर गिर गए। जिन्हें राहगीरों ने गंभीर अवस्था में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ लावारिस पशु बन रहे है काल, लावारिस पशुओं से आये दिन हो रहे है सड़क हादसे, फिर भी कुंडली मारकर बैठे अधिकारी

वही बाद में परिजनों ने प्राइवेट अस्पताल में चिकित्सा सेवा ली। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
हरीश बृजवासी अपने पीछे अपनी पत्नी हेमा देवी, बड़ी बेटी योगिता उम्र 8 वर्ष, नैना उम्र 6 वर्ष, व दीपक उम्र डेढ़ वर्ष को छोड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- आज से बनेंगे आय, जाती, सहित अन्य प्रमाण पत्र, अमीन लगाएंगे रिपोर्ट, राजस्व उपनिरीक्षक नहीं कर रहे कार्य

हरीश की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता बच्चे व पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हैं, सूचना मिलते ही क्षेत्र के तमाम लोगों का उनके घर पर तांता लग गया। हरीश बृजवासी का नम आंखों के साथ चित्रशिला घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  (शर्मनाक हरकत) ड्यूटी कर घर वापस आ रही बिंदुखत्ता की युवती का युवक ने किया जबरन बलात्कार करने का प्रयास

इधर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह सहित तमाम गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया हैं।