उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ इवनिंग वॉक कर रही एक महिला और दो बच्चियों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, तीनों की मौत

नई टिहरी जिला मुख्यालय के बौराड़ी में पैदल टहल रही एक महिला और उसकी दो भतीजियों को एक तेज रफ्तार कार ने बुरी तरह कुचल दिया। दुर्घटना में महिला के मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चियों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके अलावा कार की चपेट में दो अन्य लोग भी आए, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा गौरा योजना के तहत 33,251 बेटियों को ₹145.93 करोड़ की सहायता, सीएम धामी ने डीबीटी से जारी की राशि

 

एएसपी जेआर जोशी ने बताया कि सोमवार शाम को बौराड़ी निवासी महिला रीना नेगी उम्र 36 वर्ष पत्नी रविन्द्र सिंह नेगी अपनी दो भतीजियों अग्रिमा उम्र 10 वर्ष और अन्विता उम्र 7 वर्ष दोनों पुत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के साथ नगर पालिका कार्यालय रोड में इवनिंग वाॅक कर रहे थे, शाम करीब सात बजे तेज गति से वाहन चलाकर जा रहे डीपी चमोली खंड (विकास अधिकारी जाखणीधार) ने तीनों को कुचल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  संयुक्त पहल से बढ़ेगा हरित आवरण और रोजगार: सीईओ अजय गुप्ता

 

 

जिससे महिला की मौत हो गई, जबकि बच्चियां गंभीर घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। इस दौरान अस्पताल में भी बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप

 

 

बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। घटना से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। मृतक महिला का पति बौराड़ी में ही व्यवसाय करता है। जबकि बच्चियों के पिता सुरेंद्र नेगी सोशल फाइनेंस में नौकरी करते हैं।