उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआँ-यहाँ नशे में धुत ऑटो चालक ने अचानक सड़क पर लगाए ब्रेक, सड़क में बिखर गई सवारियां, कई जख्मी, VIDEO

लालकुआं न्यूज़- यहां हल्द्वानी की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ऑटो ओवर ब्रिज पार करके जैसे ही मुख्य बाजार में पहुंचने ही वाला था कि ऑटो चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिसके चलते ऑटो में बैठी चार सवारियां तेजी के साथ छिटक कर सड़क में गिर गई। सौभाग्य से इस दौरान पीछे से कोई चौपहियां वाहन नहीं आ रहा था, जिसके चलते बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी पहुंचे राजकीय उद्यान रामगढ़, किसानों से की मुलाकात, की यह बड़ी घोषणा।

 

परंतु चार को हल्की एवं एक महिला को गंभीर चोट आई है। तीन का प्राथमिक उपचार कर उन्हें वही छुट्टी दे दी। जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में भर्ती एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी को रेफर कर दिया गया, जिसे 108 सेवा द्वारा डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी ले जाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में चलती वॉल्वो बस में लगी भीषण आग, 32 यात्रियों की जान बाल-बाल बची

 

 

वही सूचना के बाद मौके पर पहुंचे लालकुआं कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी ने उक्त ऑटो को जप्त करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड – (दुःखद) देश की रक्षा के खातिर देवभूमि का जवान जम्मू में हुआ शहीद