लालकुआँ- पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव मनोनीत

लालकुआं न्यूज़- पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं वरिष्ठ व्यवसाई रामबाबू मिश्रा को प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है, उक्त मनोनयन पर क्षेत्र के व्यापारी वर्ग एवं पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है।
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने संगठन का विस्तार करते हुए लालकुआं के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और उद्योगपति रामबाबू मिश्रा को संगठन का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है।
रामबाबू मिश्रा के प्रांतीय उधोग व्यापार मंडल में प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी विरेन्द्र गुप्ता सहित संगठन के संयोजक धर्म प्रकाश यादव, सह संयोजक देवेश अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदेश संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष पूरन लाल साह, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव कश्यप, संरक्षक विनय गोयल, भगवान सहाय, वीरेंद्र बिष्ट, कुंदन रावत, प्रज्ञान भारद्वाज, अश्मित गुजराल, कुंदन बिष्ट, चमन गुप्ता, अमित जोशी आदि ने बधाई देते हुए कहा कि मिश्रा संगठन की मजबूती के लिए निष्ठा से कार्य करेंगे।








