उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआँ- रेलवे स्टेशन में रह रहे खानाबदोश परिवारों के बीच आपस मे हुई मारपीट, जीआरपी के जवानों के छुटे पसीने, देखे वीडियो

लालकुआं न्यूज़– यहां रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक में रह रहे खानाबदोश परिवारों के बीच रविवार को हुई मारपीट के दौरान प्लेटफार्म में अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई, लगभग आधा घंटे तक उक्त खानाबदोश परिवार के स्त्री और पुरुष आपस में एक दूसरे को मारते पीटते रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, चालक की हुई मौत, 3 नाबालिग बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, परिवार में मचा कोहराम।

 

 

जिन्हें देखने वालों का भारी संख्या में प्लेटफार्म के उक्त स्थल पर जमावड़ा लग गया, बाद में मौके पर पहुंचे जीआरपी के जवानों ने बमुश्किल उन्हें प्लेटफार्म से खदेड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  मोटाहल्दू स्थित मदरसन कंपनी विवाद खत्म: 12 मांगें मानी गईं, श्रमिकों ने तोड़ा अनशन; उपद्रवियों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

 

 

जीआरपी के जवान उन्हें भगाते हुए प्लेटफार्म के दूसरे छोर पर पहुंचते तो वह दूसरी ओर से पुनः प्लेटफार्म पर पहुंच जा रहे थे, जिन्हें भगाने में जीआरपी के जवानों को खासी मशक्कत करनी पड़ी, कुछ लोग नशे की हालत में भी थे। जिन्हें भगाना मुश्किल भरा हो रहा था, परंतु इस पूरे प्रकरण के दौरान रेलवे सुरक्षा बल के जवान कहीं भी प्लेटफार्म पर नजर नहीं आए।

यह भी पढ़ें 👉  हैवान बना बेटा- यहाँ शराब पीकर घर पहुंचे बेटे को माँ ने टोका तो बन गया हैवान, लकड़ी से पीट- पीटकर ली मां की जान