उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआँ- यहाँ पेट्रोल पंप पर विक्रम चालक को नगर के युवक ने बेल्ट और लात-घूसों से पीटा, मुकदमा दर्ज

लालकुआं न्यूज़- रुद्रपुर से लालकुआं आ रहे तिपहिया विक्रम चालक और यात्री के बीच हुई नोकझोंक के बाद लालकुआं निवासी युवक ने नगर के एक पेट्रोल पंप पर डीजल भरवा रहे विक्रम चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  असिस्टेंट टीचर बनने का मौका! UKSSSC ने जारी की भर्ती, 23 फरवरी 2025 को संभावित परीक्षा

कोतवाली में दी गई तहरीर में रुद्रपुर आजाद नगर ट्रांजिट कैंप निवासी सतीश कुमार विक्रम चालक है। उसने बताया कि वह रुद्रपुर से सवारी लेकर लालकुआं आ रहा था, रास्ते में लालकुआं निवासी एक युवक विक्रम से उतर गया और उसने किराया नहीं दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: बर्थडे के दिन 14 वर्षीय छात्र की करंट लगने से मौत

वही चालक द्वारा किराया मांगने पर नोकझोंक हो गई। थोड़ी देर बाद विक्रम चालक लालकुआं पेट्रोल पंप में डीजल भरवा रहा था। तभी वहां आ पहुंचे आरोपी नाजिम ने उसे बेल्ट और लात-घूसों से पीट दिया। जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने प्रदेश में बढ़ रही महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर राज्यव्यापी आंदोलन की दी चेतावनी, 9 सितंबर को रुद्रपुर में होगा जबरदस्त धरना प्रदर्शन

वही ये घटना सीसीटीवी में कैद होने के बाद सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। लालकुआं कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि आरोपी नाजिम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।