उत्तराखण्डकुमाऊं,

गौला खनन मजदूर उत्थान समिति ने अतिरिक्त घन मीटर ना बढ़ाये जाने की मांग की

लालकुआं न्यूज़- गौला खनन मजदूर उत्थान समिति के बैनर तले वाहन स्वामियों का एक शिष्टमंडल ने एसडीओ गौला अनिल कुमार जोशी को ज्ञापन देकर अतिरिक्त घन मीटर ना बढ़ाये जाने की मांग की, वाहन स्वामियों ने ज्ञापन में कहा वर्तमान में स्वीकृत घन मीटर खत्म होने वाले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: पानी की टंकी में जहरीली गैस से मां और दो बेटों की मौत, बचाने उतरे थे एक-दूसरे को

 

उसमें अतिरिक्त घन मीटर ना बढ़ाये जा क्योंकि वर्तमान में बहुत ज्यादा गर्मी होने के कारण लेबर बहुत कम है। गाड़ियों में नुकसान ज्यादा हो रहा है और स्टोन क्रशर स्वामियों ने भी वाहन का भाड़ा बहुत कम कर दिए हैं। इसलिए अतिरिक्त घन मीटर इस समय न बढ़ाकर अगले सत्र में अक्टूबर से नदी समय पर चालू की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- आरटीई में अनियमितता, कक्षा एक में दोबारा प्रवेश का प्रयास

 

वही संगठन के अध्यक्ष एवं प्रधान रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि ग्रामीणों को हक हकूक के परमिट भी समय पर चालू कर देने चाहिए क्योंकि नदी का समय बहुत कम बचा है जिससे ग्रामीण किसान अपने भवन निर्माण एवं मरम्मत के लिए रेता बजरी और आरबीएम ले जा सके। ज्ञापन देने वालों में सचिव इंद्र सिंह नयाल, उपाध्यक्ष वीरेंद्र दानू, पंकज दानू , नफीस चौधरी, हेमचंद्र जोशी, मनोज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उप जिलाधिकारी हल्द्वानी के नेतृत्व में तमाम विभागों के अधिकारियों ने श्रीलंका टापू जाकर लगाया बहुउद्देशीय शिविर, सुनी समस्याएं, बांटा राशन और दवाइयां