उत्तराखण्डकुमाऊं,

विधायक वायरल वीडियो प्रकरण: उत्तराखंड कांग्रेस के हाथ से निकले द्वाराहाट के विधायक मदन बिष्ट, आलाकमान तक पहुंचा मामला

इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक को धमकाने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में घिरे द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट प्रदेश कांग्रेस के हाथ से निकल गए हैं। विधायक से जवाबतलब के मामले में प्रदेश नेतृत्व का कहना है कि यह उनके स्तर का मसला नहीं है। इस पर पार्टी आलकमान ही निर्णय लेगा। उधर, पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का कहना है कि विधायक प्रकरण की जांच कराई जाएगी।

प्रदेश की सियासत में विधायक के वायरल हुए वीडियो के बाद बवाल मचा हुआ है। उनके व्यवहार की हर तरफ आलोचना हो रही है, लेकिन प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व का भी पूरे प्रकरण में अब तक जो रुख सामने आया है, उससे यही लग रहा जैसे उसने मान लिया है, ‘दाग अच्छे हैं…!’ विधायक के आचरण पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा बेबस दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने गेंद कांग्रेस आलाकमान के पाले में डाल पल्ला झाड़ लिया है। अनुशासन समिति के अध्यक्ष नव प्रभात का कहना है कि मामला उनके अधिकार क्षेत्र के बाहर का है।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ अस्पताल के टॉयलेट में महिला ने बच्ची को दिया जन्म, महिला बच्ची को छोड़कर हुई फरार, पुलिस जांच में जुटी

वही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने तो विधायक के मामले में चुप्पी साध ली है, लेकिन इस बहाने वह नौकरशाही पर प्रहार करने से नहीं चूके हैं। उन्होंने पूरे मामले का ठीकरा नौकरशाही के सिर फोड़ दिया है। उधर, सियासत में गरमाए इस मामले में पार्टी प्रभारी देवेंद्र यादव ने संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। बहरहाल इस पूरे प्रकरण पर प्रदेश नेतृत्व के उदासीन रुख पर भाजपा भी तंज करने से नहीं चूक रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के इस क्षेत्र में निजी जमीन पर बनी अवैध कॉलोनी, 150 से अधिक परिवारों का कब्जा, क्या यहां भी चलेगा बुलडोजर?

वही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बताया कि अब तक किसी ने भी विधायक के खिलाफ किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की है। मेरी विधायक बिष्ट से बात हुई है। वह शीघ्र ही मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखेंगे। ये मामला आलाकमान के स्तर का है, वही इस पर फैसला करेगा।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अधिकारियों के फोन न उठाने का यह मामला अकेले विधायक मदन बिष्ट का नहीं है। अधिकारी विपक्ष के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं का फोन उठाते हैं और उनका सम्मान नहीं करते हैं।
– हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री

वही कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष नव प्रभात ने कहा कि यह मामला मेरे अधिकार क्षेत्र से बाहर है। विधायक बिष्ट अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य हैं। इस मामले में जो भी कार्रवाई होगी, पार्टी हाईकमान के स्तर से ही होगी। इसलिए वह इस बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, एक की मौत व दो घायल।

वही उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि हमने पूरे प्रकरण की जानकारी ली है। इस संबंध में जांच कराई जाएगी। विधायक मदन बिष्ट का पक्ष भी जाना जाएगा, आखिर ऐसे कौन से हालात पैदा हो गए, उन्हें इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक के घर तक जाना पड़ा। पूरे प्रकरण में जांच के बाद पार्टी संविधान के अनुसार जो सही होगा, वही कदम उठाया जाएगा।