उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड -(दु:खद) यहाँ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, तीन की मौत, दो घायल

रुद्रपुर न्यूज़-उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां उधम सिंह नगर के गदरपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ ट्रक, कार और बाइक की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर किया गया है। जबकि मृतकों की पुलिस पंचनामें की कार्यवाही में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के एक परिवार के तीन लोगों सहित 5 की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

जानकारी के अनुसार दोपहर में गदरपुर के सरदार नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 74 में यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है की फिलहाल पुलिस मृतकों की शिनाख्त के प्रयास करने के साथ ही पंचनामा में कर रही है। वहीं घायलों को उचित उपचार के लिए हल्द्वानी के अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 74 में सड़क का काम चलने के कारण वन वे किया गया है। जिसमें ट्रक और कार की आमने-सामने की भिड़ंत तो हो गई। जिसमें बैठे तीन युवकों में से दो की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। इस बीच पीछे से आ रही बाइक भी अनियंत्रित होकर कार से जा टकराई। जिसमें बाइक चालक की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ ओवर स्पीड व खतरनाक तरीके से वाहन चलाना व अभद्रता करना युवकों को पड़ा भारी, पुलिस ने वाहन सीज कर की ये कार्यवाही

इस घटना में पीछे बैठा युवक भी घायल हो गया। बताया जा रहा है की बाइक सवार दोनों सगे भाई हैं और दोनों ही हरिद्वार सिडकुल की फैक्ट्री में काम करते हैं और आज त्यौहार मनाने के लिए हरिद्वार से घर पीलीभीत लौट रहे थे। जिसमें बाइक सवार युवक शिवकुमार, निवासी पीलीभीत और कार सवार शिवम निवासी बरेली और कार चालक की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस ने अवैध तमंचे व कारतूस संग एक युवक को किया गिरफ्तार