उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ सड़क हादसे में एलआईयू की मौत

टिहरी न्यूज़– ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर बगड़धार के समीप रविवार दोपहर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार में सवार एलआईयू (स्पेशल ब्रांच) के सब इंस्पेक्टर अरविंद डंगवाल (45) की मौत हो गई। मृतक टिहरी जिले के अंजनीसैंण निवासी थे और अपने गांव से देहरादून जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(दुःखद) टिहरी जिले में हो गया बड़ा हादसा, 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत

 

 

आगराखाल चौकी प्रभारी आमिर खान के अनुसार, दुर्घटना की सूचना दोपहर करीब 12:45 बजे मिली। कार चंबा से ऋषिकेश की दिशा में आ रही थी, जब बगड़धार में यह दुर्घटना घटित हुई। सूचना मिलते ही एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी, तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल और पुलिस, आपदा प्रबंधन व फायर टीम मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशा पिलाकर युवक ने किया दुष्कर्म , अश्लील वीडियो बनाकर युवक कर रहा है ब्लैकमेल

 

 

बताया जा रहा है कि कार करीब 150-200 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। दुर्घटना में अरविंद डंगवाल की मौके पर ही मौत हो गई। वह एलआईयू में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: बुक सेलर्स पर एसडीएम की छापेमारी, कई प्राइवेट स्कूलों से मिलीभगत उजागर