उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल: रिद्धिम अग्रवाल हटीं, निवेदिता कुकरेती बनीं नई कुमाऊं आईजी

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड शासन ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कुमाऊं परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रिद्धिम अग्रवाल को उनके वर्तमान पद से हटा दिया है। उनकी जगह वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी निवेदिता कुकरेती को कुमाऊं परिक्षेत्र की नई आईजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ पुलिस ने लालकुआँ और बिन्दुखत्ता क्षेत्र में छापेमारी कर दो स्थानीय शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

 

 

निवेदिता कुकरेती 2008 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और इससे पहले कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। हाल ही में उन्हें विशेष सचिव गृह और एसडीआरएफ की जिम्मेदारी भी दी गई थी। वहीं, रिद्धिम अग्रवाल पिछले वर्ष से कुमाऊं आईजी के पद पर कार्यरत थीं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (बड़ी खबर) देर रात एसएसपी नैनीताल ने किये निरीक्षक/उपनिरीक्षक के तबादले, देखे किसे कहा मिली तैनाती

 

 

शासन द्वारा जारी तबादला आदेशों के बाद कुमाऊं मंडल की कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की कमान अब निवेदिता कुकरेती के हाथों में होगी। पुलिस विभाग में इस बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इससे प्रशासनिक कार्यों में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- उत्तराखंड के नौ जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट