उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

राज्य में फिर मानसून ने पकड़ा जोर, दून समेत इन जिलों में वर्षा का यलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में एक बार फिर मानसून ने जोर पकड़ लिया है। तीव्र बौछारों के दौर जारी हैं और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज वर्षा हो रही है। बीते एक-दो दिन से बारिश होने की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत तो मिली है लेकिन कई स्थानों पर भूस्खलन व जलभराव की समस्या भी हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में कल स्कूलों की छुट्टी: Orange Alert के चलते 31 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर वर्षा हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में आज भी मौसम का मिजाज इसी तरह से बने रहने की आशंका है। प्रदेश के अधिकांश जनपद में हवा के तेज झोंके के साथ बारिश का दौर बना रहेगा। मौसम विभाग ने आज राज्य के छह जनपदों में तेज बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कूटी, तीन युवकों की मौत

मौसम विभाग केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, चमोली, नैनीताल तथा बागेश्वर जनपदों में मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ किसान मोर्चा की महापंचायत से चारों तरफ शहर में लगा जाम, एंबुलेंस भी फंसी, जाम को खुलवाने में पुलिस के छूटे पसीने