हाट कालिका इंटर कॉलेज में निर्विरोध चुनी गई प्रबंध समिति, मोहन चंद्र कांडपाल अध्यक्ष व राम सिंह पपोला बने प्रबंधक

लालकुआं न्यूज़- हाट कालिका इंटर कॉलेज, बिंदुखत्ता में प्रबंध समिति का चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध रूप से सम्पन्न हो गया। चुनाव प्रक्रिया प्रबंध संचालक–खंड शिक्षा अधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन में कराई गई। चुनाव अधिकारी प्रधानाचार्य गांधी इंटर कॉलेज हल्द्वानी रश्मि राज खेड़ा एवं खंड शिक्षा अधिकारी रामगढ़ गीतिका जोशी के पर्यवेक्षण में चुनाव सम्पन्न हुआ। सभी पदों पर एक-एक नामांकन आने के बाद प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
चुनाव परिणाम के अनुसार मोहन चंद्र कांडपाल को अध्यक्ष, विक्की पाठक को उपाध्यक्ष, राम सिंह पपोला को प्रबंधक, प्रवीण सिंह को उप प्रबंधक तथा नरेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं सदस्य पद पर राजेश्वरी उप्रेती, सरिता देवी, खीमा देवी, रामलाल शाह एवं चंचल सिंह निर्वाचित हुए।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान विद्यालय परिसर में पूरी तरह शांति एवं अनुशासन बना रहा। नवगठित प्रबंध समिति ने विद्यालय के शैक्षिक विकास, अनुशासन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।








