उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड- महिला होमगार्ड के 330 पदों के लिए मिले 37 हजार से ज्यादा आवेदन, उधम सिंह नगर में सबसे ज्यादा आवेदन हुए प्राप्त।

उत्तराखंड राज्य के 10 जनपदों में 320 महिला होमगार्ड स्वयंसेवक एवं दस प्लाटून कमांडर के पदों पर भर्ती होनी है। जिसमे स्वीकृत 330 पदों के लिए 37 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। एक सितंबर से भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-(बड़ी खबर) जिले में रुक रुक कर हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त, जिले के 11 मार्ग हुए बंद।

डीजी होमगार्ड केवल खुराना ने बताया कि आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 23 अगस्त 2023 थी। सभी 10 जनपदों में कुल 37422 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें सबसे अधिक उधमसिंह नगर में 7899 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। वर्तमान में आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी प्रक्रिया चल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(दुःखद खबर) यहाँ छुट्टी पर घर आये सेना के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिजनों में कोहराम।

वही भर्ती एक सितंबर से शुरू होगी और दो चरणों में संपन्न की जाएगी। पहले चरण में टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली, बागेश्वर एवं उधमसिंह नगर में ओर दूसरे चरण में चंपावत, पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा जनपद में भर्ती की जाएगी। संपूर्ण भर्ती माह अक्टूबर 2023 तक संपन्न कर ली जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- वीकेंड के दौरान (शनिवार, रविवार) जनपद- नैनीताल का यातायात / डायवर्जन प्लान