उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

हल्द्वानी – ओखलकांडा सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 9 साल के मासूम को 72 घंटे बाद भी नहीं आया होश, पहले ही खो चुका है माता-पिता और भाई

हल्द्वानी न्यूज़ – नौ साल का योगेश एसटीएच में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है। हादसे को 72 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन उसे होश में नहीं आया है। सांसें वेंटिलेटर पर हैं और हालत नाजुक है। हर कोई योगेश की सलामती की प्रार्थना कर रहा है।

शुक्रवार का वो काला दिन जनपद नैनीताल के ओखलकांडा के डालकन्या और अधौड़ा गांव के लोगों को गहरा जख्म दे गया। दंपत्ति समेत 9 लोगों की हुई दर्दनाक मौत से गांवों में चीत्कार मच गई। हर तफर बदहवाशी छा गई। बच्चों, महिलाओं और बूढ़ों की सिसकियों से सिहर उठा। इस हादसे ने 9 साल के योगेश को उसके परिवार से भी हमेशा के लिए जुदा कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ कुमाऊं कमिश्नर ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, डॉक्टर की पकड़ी गई चोरी, वार्ड बॉय की इस हरकत ने चौंकाया कुमाऊं कमिश्नर को

मां, बाप और छोटे भाई की मौत हो गई। करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिरने के बाद भी योगेश की सांसें चलती रहीं। बेहोशी की हालत में उसे हल्द्वानी एसटीएच लाया गया। इमरजेंसी में इलाज के बाद उसे तुरंत पीआईसीयू में वेटिलेटर पर रखा है, लेकिन अभी तक वह होश में नहीं आ पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  नीट अनियमितताओं पर कांग्रेस का डिजिटल संवाद, युवाओं ने रखी बेबाक राय

एसटीएच के न्यूरो सर्जन डॉ. अभिषेक राज ने बताया कि योगेश की हालत नाजुक बनी है। सिर पर गंभीर चोट है। वेंटिलेटर पर पल-पल उसकी देखरेख की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  छात्र संघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया के खिलाफ इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले पर मुकदमा दर्ज , पढ़ें पूरी खबर. आखिर क्या है