उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

नैनीताल- यहाँ देर रात सैलानियों की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 1 की मौत, 4 घायल

नैनीताल न्यूज- नैनीताल जिले के भवाली नगर के रामगढ़ रोड स्थित श्यामखेत में बुधवार की देर रात एक बजे सैलानियों की कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक सैलानी की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। सैलानी मुक्तेश्वर से घूमकर वापस भवाली को लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही भवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में हाथियों का आतंक: राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर मचा हड़कंप, यातायात ठप, वीडियो शामिल

पुलिस ने आदित्य शुक्ला उम्र 29 वर्ष पुत्र मनोज कुमार निवासी कैलाशपुरी नियर ईको गार्डन आलमबाग लखनऊ, मृदुल गुप्ता उम्र 29 वर्ष पुत्र लखन लाल गुप्ता निवासी गीता पल्ली इको गार्डन लखनऊ, रोहन अरोड़ा उम्र 29 वर्ष पुत्र महेश अरोड़ा, तुषार तिवारी उम्र 28) वर्ष पुत्र राजेश तिवारी उम्र 28 वर्ष पुत्र राजेश तिवारी निवासी अर्जुन नगर आलमबाग लखनऊ, सुमित गुप्ता उम्र 27 वर्ष पुत्र दीप चंद्र गुप्ता निवासी कृष्ण नगर आलमबाग लखनऊ को भवाली सीएचसी ले गए। जहां आदित्य शुक्ला को मृत घोषित कर दिया। साथ ही रोहन अरोड़ा को चोट अधिक होने के चलते हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर किया। वहीं अन्य तीन लोगों को छुट्टी दे दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) हल्द्वानी में हो रही लगातार भारी बारिश ने मचाई तबाही, हल्द्वानी SDM मौके पर, लोगों को करा रहे है सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट, देखे वीडियो।
एसएसाई आसिफ खान ने बताया कि देर रात कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी थी। हादसे में एक की मौत होने के साथ चार घायल हुए हैं। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।