उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- यहाँ खेत में घास काट रही थी महिला, तभी आदमखोर से हुआ सामना, ऐसी हालत में मिली महिला की लाश

नैनीताल न्यूज़- नैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिनरों के तोक डोब गांव में शनिवार की शाम करीब 4:30 बजे खेत के पास घास काट रही की तभी महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत के बाद से ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है और साथ ही ग्रामीणों में भय का माहौल बना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हिंसा में उपद्रवियों को उकसाने वाले चिह्नित, एसएसपी ने कहा की ऐसी कार्यवाही करेंगे, जो उत्तराखंड के लिए बनेगी नजीर

बता दें कि, दो दिन पहले ही ग्राम पंचायत मलुवाताल के तोक कसाइल गांव में भी तेंदुए ने हमला कर एक महिला को मौत के घाट उतार दिया था। वही क्षेत्र पंचायत सदस्य यशपाल आर्या ने बताया कि शनिवार की शाम करीब 4:30 बजे पुष्पा देवी उम्र 32 वर्ष पत्नी भुवन चंद्र अपने घर से थोड़ा आगे खेत से चारा काट रही थी। तभी अचानक तेंदुए ने महिला पर हमला कर उसे मार दिया। उन्होंने कहा कि तेंदुए को हमला करते देख परिजनों ने शोर मचाया, तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। महिला का शव खून से लथपथ था और महिला की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहां युवकों ने पैक बनाकर गिलास में डाला ही था कि अचानक पहुंच गए सिटी मजिस्ट्रेट, फिर जाना पड़ा हवालात

उन्होंने कहा कि महिला की मौत की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है। इधर शनिवार की सुबह धारी की ग्राम पंचायत दुदुली के बैड़ा गांव में चारा काट रही महिला उर्मिला देवी पर भी तेंदुए ने हमले का प्रयास किया। लेकिन महिला ने भागकर जान बचाई। तेंदुए के हमले के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ तेज रफ्तार कैंटर ने ऑटो को मारी टक्कर, दो छात्रों की मौत, तीन घायल