उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- प्रदेश में 16 मई तक साफ रहेगा मौसम

देहरादून न्यूज़– प्रदेश में मौसम को लेकर एक बार फिर से अपडेट जारी किया गया है। जिसमें प्रदेश भर के जिलों में सामान्य मौसम रहने की संभावना जताई गई है।मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि करीब 16 मई तक प्रदेश भर का मौसम साफ रहने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी–नैनीताल रोड चौड़ीकरण पर तेज़ी: 320 अतिक्रमणों पर लगा लाल निशान, स्थानीय लोगों में बढ़ी चिंता

 

 

साथ ही इस दौरान 1 से 2 डिग्री तापमान में बढ़ोत्तरी भी देखने को मिल सकती है। कुछ पर्वतीय ऊंचाई वाले इलाकों में इस दौरान तेज हवाएं बह सकती है। साथ ही उन्होंने 17 मई के बाद मौसम में बदलाव की भी आशंका भी जताई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- ड्यूटी ज्वाइन नही करने वालों को डाक विभाग ने दिया अंतिम नोटिस