उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

नैनीताल- यहाँ जंगल मे शौच करने गए ग्रामीण को बाघ ने बनाया अपना निवाला, शव बरामद

नैनीताल न्यूज़- नैनीताल जिले के अंतिम गांव चुकुम में सुबह शौच के लिए जंगल गए ग्रामीण पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ के हमले में ग्रामीण की मौत हो गई। वही घटना की सूचना पर वन कर्मी मौके पर पहुंच गए है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चुकूम गांव के गोपाल राम उम्र 60 वर्ष आज सुबह शौच के लिए जंगल में गए थे। तभी वहां पर पहले से घात लगाए बैठे एक बाघ ने उन पर हमला कर दिया। बाघ ग्रामीण को खींचकर जंगल में ले गया। जब काफी देर तक वह नहीं लौटा तो ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन की और सूचना वन कर्मियों को दी। वही वन कर्मियों ने मौके पर जाकर घटनास्थल से कुछ दूरी पर जंगल के अंदर बाघ के कब्जे से शव बरामद किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) इस विभाग में लंबे समय से पहाड़ों में अपनी सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को बड़ी संख्या में मिलेगी सुगम में तैनाती

बाघ के हमले में ग्रामीण की मौत होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। रामनगर वन विभाग के कोसी रेंज की कार्यालय प्रभारी वीरेंद्र पांडे ने बताया की मौके पर गस्त को बढ़ा दी गई है। बाघ के हमले में मारे गए ग्रामीण के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी से पिथौरागढ़-मुनस्यारी-चंपावत के लिए हेली सेवा हुई शुरू, सीएम धामी ने किया वर्चुअल शुभारंभ, जानें शेड्यूल