उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी : (बड़ी खबर) जिले में भारी बारिश के चलते कल भी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में रहेगी छुट्टी, आदेश हुआ जारी

भारत मौसम विभाग, देहरादून से आज दिनांक 08 जुलाई, 2024 को अपरान्ह 02:00 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनॉक 09.07.2024 से दिनांक 11.07.2024 तक जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने के साथ कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर (येलों एलर्ट) की सम्भावना व्यक्त की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर पुलिस ने अवैध अफीम के साथ एक आरोपी को दबोचा

 

 

इसके साथ ही विगत दिवसों से जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा से नदी/नालों/गधेरों में हुई जल स्तर में वृद्धि, जलभराव एवं भूस्खलन से मार्गों के बंद होने के कारण आम जीवन भी प्रभावित हुआ है। तत्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 09.07.2024 (मंगलवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- सुरंग में फंसी 40 जिदंगियां, 30 घंटों से लगातार चल रहा राहत-बचाव कार्य, सीएम धामी ने किया घटना स्थल का निरीक्षण, कहा- अच्छी बात ये है उनसे संपर्क हुआ

 

अतः मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी / एलर्ट को देखते हुए दिनांक 09.07.2024 (मंगलवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाए) एवं समस्त आगनवाड़ी केन्द्र शैक्षणिक कार्यों हेतु बंद रहेंगे। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, जिला पूर्ति अधिकारी समेत दो अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार