उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- मुकेश बोरा मामले में जेई समेत तीन के नाम शामिल

हल्द्वानी न्यूज़- दुष्कर्म और पॉक्सो के आरोपी भाजपा से निष्कासित व नैनीताल लालकुआं दुग्धसंघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के खिलाफ दर्ज मामले में लालकुआं दुग्धसंघ में के के पद पर कार्यरत दिनेश कुलोरा और दुग्धसंघ में ठेकाकर्मी उसके दोनों छोटे भाइयों के नाम पुलिस ने मुकदमे में शामिल किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुमटी के पास आया हाथियों का झुंड, वीडियो

 

तीनों ने मुकेश बोरा को फरार होने के दौरान मोबाइल और सिम कार्ड मुहैया कराए थे। पुलिस ने तीनों को नोटिस भेज कर पूछताछ के लिए भी बुलाया है।

 

आरोप है कि दिनेश कुलोरा ने मुकेश बोरा को की-पैड मोबाइल उपलब्ध कराया था। वही उसके दोनों भाइयों ने दुग्धसंघ के कामगार राजेंद्र रैक्वाल के जरिए बोरा को सिम कार्ड मुहैया कराए थे। राजेंद्र का नाम पुलिस पहले ही मुकदमे में शामिल कर चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : (बड़ी खबर) जिले में भारी बारिश के चलते कल भी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में रहेगी छुट्टी, आदेश हुआ जारी

 

वही सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि तीनों भाइयों के नाम मुकदमे में शामिल कर दिए गए हैं। पूछताछ के बाद तीनों को नोटिस भी भेजा गया है। मामले में दर्ज मुकदमे में मुकेश बुरा समय 10 लोगों के नाम शामिल कर लिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ एलबीएस कॉलेज छात्रसंघ चुनाव अपडेट 231 वोटों की मतगणना होनी बाकी