उत्तराखण्डकुमाऊं,

त्योहारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस का “ऑपरेशन रोमियो” अभियान शुरू

नैनीताल न्यूज़- आगामी त्योहारों के दौरान महिलाओं, बुजुर्गों और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नैनीताल पुलिस ने “ऑपरेशन रोमियो” अभियान की शुरुआत की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में यह विशेष अभियान जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में संचालित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- दीपेंद्र कोशियारी के नेतृत्व में वनाधिकार समिति की CM से मुलाकात, बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की उठी मांग

 

 

त्योहारों के दौरान बाजारों, बस अड्डों, मॉल और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने अराजकतत्वों और हुड़दंग मचाने वालों पर सख्त निगरानी बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ शादी समारोह में शामिल होने आए थे दंपती, अंगीठी के धुएं में दम घुटने से हुई मौत

 

 

एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की शांति व्यवस्था भंग न हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा कल, आज सभी परीक्षा केंद्र हुए सील; AI तकनीक से होगी निगरानी

 

 

नैनीताल पुलिस का यह अभियान आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से निरंतर जारी रहेगा।