उत्तराखण्डकुमाऊं,

पति की मौत का सदमा नहीं सह पाई पत्नी, एक साल बाद फंदे से लटककर दी जान

हल्द्वानी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां प्रॉपर्टी डीलर पति की मौत के सदमे से उबर नहीं पाई 43 वर्षीय विमला सती ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पति की मौत के एक साल बाद भी वह मानसिक रूप से काफी परेशान थीं और आखिरकार उन्होंने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

 

 

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात विमला सती ने अपने 15 वर्षीय बेटे दक्ष और सास शीला सती के साथ सामान्य रूप से खाना खाया। इसके बाद वह देर रात करीब 12:30 बजे तक अपने बेटे के साथ टहलती रहीं। सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन इसके कुछ समय बाद उन्होंने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- साइबर हमला, 09 दिन बाद लोक सेवा आयोग की वेबसाइट हुई सुचारू, फटाफट जारी हुए कई भर्तियों के महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन

 

आत्महत्या से पहले विमला सती ने एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने लिखा कि यदि वह जिंदा रहीं तो पागल हो जाएंगी, इससे बेहतर है कि वह मर जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मारा छापा, तो कांप गए कर्मचारी, डॉक्टर नदारद मिले

 

 

परिजनों के अनुसार, उनके पति कौशल कुमार, जो पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे, ने एक साल पहले आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से ही विमला सती गहरे सदमे में थीं। वह डिप्रेशन की दवाइयां ले रही थीं और उन्हें नींद न आने की समस्या भी रहती थी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को अवैध देशी तमंचा 315 बोर मय व जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

 

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है और मामले की जांच की जा रही है।

 

 

यह घटना परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल छोड़ गई है।