उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

नैनीताल – यहां हरियाणा के बुजुर्ग दंपति ने मनाई शादी की सालगिरह, रात में मनाई पार्टी, सुबह मृत मिला पति, पढ़ें पूरी खबर।

नैनीताल न्यूज़- उत्तराखंड के नैनीताल जिले में हरियाणा से पहुंचे बुजुर्ग दंपती ने मंगलवार की रात शादी की सालगिरह मनाई। सुबह पति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार फरीदाबाद हरियाणा निवासी कन्हैया लाल उम्र 60 वर्ष अपनी पत्नी और अन्य परिजनों के साथ नैनीताल घूमने आए थे।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ खाई के मुहाने पर शख्स बेच रहा था गोलगप्पे, जैसे ही बोला पहले शब्द, लोग हैरान, देखे वीडियो

मंगलवार को दिन में नैनीताल घूमने के बाद रात को उन्होंने शादी की सालगिरह मनाई। खाना खाने के बाद कन्हैया लाल अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह पत्नी जागी तो कन्हैया लाल बिस्तर पर बेसुध पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ डॉक्टरों ने थेरेपी के लिए आई बीटेक की छात्रा को दवा पिलाकर किया बेहोश, फिर करी बेशर्मी की हदें की पार

परिजनों और होटल के कर्मचारी द्वारा उन्हें बीडी पांडे अस्पताल ले जय गया। जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ. नेहल ने बताया कि परिजनों से पता चला कि कन्हैया हार्ट के मरीज थे। प्रथमदृष्टया मामला हृदयघात का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, इन महत्वपूर्ण प्रस्ताव में लगी मुहर

वही सीओ विभा दीक्षित ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।