उत्तराखण्डकुमाऊं,

चंपावत में नाबालिग से गैंगरेप की साजिश मामले में नया मोड़, भाजपा नेता समेत तीन पर दूसरी FIR दर्ज

चंपावत न्यूज- जिले में नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की साजिश के चर्चित मामले में अब नया मोड़ आ गया है। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल रावत, उसकी महिला मित्र अर्जिता राय और कांग्रेस के प्रदेश सचिव आनंद सिंह माहरा के खिलाफ दूसरी प्राथमिकी दर्ज की है। तीनों आरोपितों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पोक्सो एक्ट की विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है।

 

जानकारी के अनुसार, पांच मई की रात दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की साजिश रचे जाने का मामला सामने आया था। इसके बाद छह मई को छात्रा के बुजुर्ग पिता की शिकायत पर पुलिस ने सल्ली निवासी विनोद रावत, नवीन रावत और भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष पूरन रावत के खिलाफ गैंगरेप, मारपीट, धमकी और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – ओखलकांडा सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 9 साल के मासूम को 72 घंटे बाद भी नहीं आया होश, पहले ही खो चुका है माता-पिता और भाई

 

हालांकि पुलिस जांच आगे बढ़ने पर इस पूरे मामले को फर्जी और साजिशन रचा गया बताया गया। इसके बाद आठ मई को विनोद रावत के पिता राम सिंह की तहरीर पर कमल सिंह रावत, अर्जिता राय और आनंद सिंह माहरा के खिलाफ पोक्सो एक्ट, आईटी एक्ट, सेंधमारी, धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(दुःखद) यहां हुआ दर्दनाक हादसा, चार की मौत, छह गंभीर।

 

अब मंगलवार को छात्रा के पिता ने भी इन तीनों के खिलाफ अलग से तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद पुलिस ने दूसरी FIR दर्ज कर ली है। मामले की पुष्टि करते हुए सीओ देवेंद्र सिंह ने कहा कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी रहेगी।

 

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस के अनुसार आरोपितों के खिलाफ पोक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है—

  • पोक्सो एक्ट धारा 11 और 12 – नाबालिग के प्रति अश्लील इशारे, अभद्र भाषा या यौन मंशा से व्यवहार
  • धारा 22 – बच्चों के खिलाफ यौन अपराध के लिए उकसाना या सहयोग करना
  • धारा 23 – पीड़ित की पहचान उजागर करना
  • बीएनएस धारा 61(2) – अवैध कार्य के लिए आपराधिक साजिश
  • धारा 217 – लोक सेवक को गुमराह करने के लिए गलत जानकारी देना
  • धारा 230 – अपराध की जानकारी छिपाना
  • धारा 351 – धमकी देना
  • धारा 353 – अफवाह या झूठी खबर फैलाकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ना
यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान मनीषा मलवाल ने पूरे किए चुनावी वादे, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांव को दी एम्बुलेंस सुविधा

 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। मामले ने जिले की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में भी हलचल मचा दी है।