उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

उत्तराखंड में 5 अगस्त तक बारिश से राहत नहीं, IMD का अलर्ट जारी; कई जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट

उत्तराखंड में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है। पिछले चार दिनों से राज्य के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आगामी 5 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

 

 

मौसम विभाग ने पौड़ी, देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुए सड़क हादसे में पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक की गर्दन धड़ से अलग

 

 

वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों में भी कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। खराब मौसम को देखते हुए बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है।

 

 

1 अगस्त को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 1 अगस्त को पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है, जिसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- नशे पर वार लगातार — SOG और लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्यवाही, दो तस्कर गिरफ्तार

 

 

इसके अलावा राज्य के सभी पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज से अति तीव्र बारिश के दौर पड़ सकते हैं। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है।

 

 

2 अगस्त को इन जिलों में बढ़ेगा बारिश का असर

2 अगस्त को पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज से अति तीव्र बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- एसएसपी नैनीताल ने शहर के ज्वैलरी शोरूम का किया औचक निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

 

 

हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों में भी कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

 

 

5 अगस्त तक जारी रह सकता है बारिश का दौर

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में अगले कई दिनों तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। 5 अगस्त तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली और तेज बारिश के दौर को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।