उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- तीलू रौतेली जन्मदिवस पर 13 महिलाओं को ‘राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार’, 33 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मान

देहरादून न्यूज़– वीरांगना तीलू रौतेली के जन्मदिवस के अवसर पर महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से राज्यभर की प्रेरणादायी महिलाओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। गुरुवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित राज्य स्त्री शक्ति ‘तीलू रौतेली’ एवं ‘आंगनबाड़ी कार्यकत्री’ पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ उफान में आये सूर्या नाला में गिरी 8 यात्रियों से भरी बोलेरो, थानाध्यक्ष व स्थानीय लोगों ने शीशे तोड़कर बचाई 8 यात्रियों की जान

 

 

कार्यक्रम में 13 जिलों की महिलाओं व युवतियों को ‘राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार’ प्रदान किया गया। शिक्षा, खेल, समाजसेवा, साहित्य, कला, संस्कृति, आजीविका संवर्द्धन, स्वच्छता और साहसिक कार्यों जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं को प्रतीक चिह्न, शाल, प्रमाण पत्र और 51-51 हजार रुपये की धनराशि डिजिटल हस्तांतरण के माध्यम से दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ एसएसपी ने किया नकली नोट चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 06 आरोपी गिरफ्तार

 

 

वहीं, 33 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ‘आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार’ देकर सम्मानित किया गया।

 

 

इन्हें मिले ‘राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार’

मीता उपाध्याय, अल्मोड़ा – सामाजिक कार्य

अलिशा मनराल, बागेश्वर – खेल

सुरभि, चमोली – साहित्य

अनामिका बिष्ट, चंपावत – खेल

शिवानी गुप्ता – खेल व समाज सेवा

रूमा देवी, हरिद्वार – खेल

नैना, नैनीताल – खेल

रोशमा देवी, पौड़ी – सामाजिक कार्य

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- भारी बारिश के चलते इस जिले में भी कल स्कूल रहेंगे बंद

रेखा भट्ट, पिथौरागढ़ – सामाजिक कार्य

हेमा नेगी करासी, रुद्रप्रयाग – लोकगायन

साक्षी चौहान, टिहरी – खेल

रेखा, ऊधमसिंह नगर – खेल

विजय लक्ष्मी जोशी, उत्तरकाशी – सामाजिक कार्य

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि वीरांगना तीलू रौतेली उत्तराखंड की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है।