उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

हल्द्वानी में अब खुले में नही बेच सकेंगे पटाखे, सिटी मजिस्ट्रेट ने जारी किये निर्देश, तय किया जाएगा पटाखे बेचने का स्थान

हल्द्वानी में इस बार दीपावली पर्व के मौके पर बाजार में पटाखे नहीं बेच सकेंगे व्यापारी। जिसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशो में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा है कि हल्द्वानी शहर के भीतर इस बार पटाखा बाजर नहीं लगेगा।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत का घोषणापत्र: मुख्यमंत्री धामी

वही पुलिस और प्रशासन ने यह तय किया है की आतिशबाजी के लिए प्रशासन और अग्निशमन विभाग मिलकर एक स्थान तय करेगा और दीपावली से तीन दिन पूर्व आतिशबाजी बेचने की अनुमति प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में हैरान करने वाला मामला- नहीं मिली एंबुलेंस, तो गाड़ी की छत पर भाई के शव को बांधकर 195 किमी तक ले गई बहन

कही सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह का कहना है कि जिलाधिकारी के निर्देशो पर हल्द्वानी शहर और उसके आसपास सभी पटाखा बेचने वाले होलसेलर, दुकानदारों के लाइसेंस निरस्त कर उन्हें खाली करने के निर्देश दिए गए थे, और जिनको चेक भी किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- तो क्या 25 दिसंबर तक नहीं हो पाएंगे उत्तराखंड में निकाय चुनाव, केदारनाथ उपचुनाव की तारीख के एलान के चलते एक बार फिर फंसा पेंच

वही अब दीपावली से तीन दिन पूर्व प्रशासन तय करेगा की आतिशबाजी का बाजार कहां लगेगा और अग्निशमन विभाग सहित अन्य विभाग की एनओसी के बाद ही पटाखे बेचने की परमिशन दी जाएगी।