उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- डीएम के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में अतिक्रमण पर कार्यवाही, सरकारी गूलों से हटाया कब्जा

हल्द्वानी न्यूज़– जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर गठित प्रवर्तन दल ने शनिवार को विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी गूलों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण को ध्वस्त किया और सीमा विवाद के मामलों का निस्तारण किया।

 

कानूनगो बृजेश कुमार ने बताया कि ग्राम जयदेवपुर में कुछ लोगों द्वारा दो स्थानों पर सरकारी गूलों पर अतिक्रमण किया गया था। सूचना मिलने पर प्रवर्तन दल ने मजदूरों की मदद से दोनों स्थानों से अतिक्रमण हटाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में जंगलों का खाक होना जारी, डराने लगे सुलगते जंगल, अब तक तीन की मौत

 

इसी तरह भगवानपुर बिचला गांव में दो पक्षों के बीच मेड़ को लेकर लंबे समय से सीमा विवाद चल रहा था। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच विवाद का समाधान कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का अनोखा अंदाज- पहले भव्य रोड शो, फिर ताजा की महिलाओं के साथ बचपन की यादें, महिलाओं संग बनाया चौलाई से तैयार महाप्रसाद

 

वहीं कुसुमखेड़ा क्षेत्र में एक भूखंड को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद को सुनने के बाद अधिकारियों ने दोनों पक्षों को तीन दिन के भीतर आपसी वार्ता के माध्यम से मामले का समाधान करने के निर्देश दिए।
इस कार्रवाई के दौरान कानूनगो बृजेश कुमार के साथ पटवारी सुनीता लोहनी, संजय तिवारी, नैंसी राणा सहित राजस्व विभाग और प्रवर्तन दल के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  टांडा जंगल में वन विभाग के संविदा कर्मी की कुल्हाड़ी से हत्या, साथी पर शक

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि और संसाधनों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।