उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- (बड़ी खबर) पिथौरागढ़ में फिर आया भूकंप, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

पिथौरागढ़ न्यूज़– उत्‍तराखंड की धरती एक बार‍ फ‍िर भूकंप के झटके से डोली। शुक्रवार शाम सीमांत जिले पिथौरागढ़ में नेपाल सीमा से लगे क्षेत्र में भूकंप का झटका महसूस किया। लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ घर में घुसकर महिला की करी निर्मम हत्या, सिर पर मिले चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी

 

 

शुक्रवार की सायं नेपाल सीमा पर भूकंप का झटका महसूस किया गया है। जानकारी के अनुसार सायं 7 बजकर 16 मिनट पर नेपाल से लगी सीमा पर भूकंप का झटका महसूस किया गया । भूकंप की तीव्रता 3.5 मैग्नीट्यूड बताई जा रही है। नेपाल सीमा से लगे क्षेत्र में झटका तेज महसूस किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- घर बैठे सामान खरीदने वाले हो जाये सावधान! बैग बेचने के बहाने दबे पांव घुसा फेरी वाला घर मे, ढाई साल की बच्‍ची को बनाया शिकार

 

 

अन्य स्थानों पर कुछ ही लोगों को इसका आभास हुआ। नेपाल सीमा पर काली नदी किनारे के क्षेत्र में झटका तेज होने से लोग दहशत में रहे और घरों से बाहर निकल गए थे। भूकंप का केंद्र भी धारचूला तहसील क्षेत्र में बताया जा रहा है। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- प्रदेश के पीआरडी कर्मियों को मिलेंगी सारी सरकारी छु़ट्टियां, संशोधित एक्ट में है ये व्यवस्था