उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में मानसून की मार: देहरादून व टिहरी में रिकॉर्ड 123 मिमी बारिश, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में मानसून की बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक लगातार हो रही मूसलाधार वर्षा से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रविवार रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला सोमवार सुबह तेज हो गया और कई घंटे तक रुक-रुक कर झमाझम बारिश होती रही।

 

 

राज्य के देहरादून और टिहरी जिलों में सर्वाधिक 123 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। देहरादून के जौलीग्रांट क्षेत्र में सबसे ज्यादा वर्षा दर्ज की गई, जबकि शहर के अन्य हिस्सों में भी 50 मिमी से अधिक बारिश दर्ज हुई। टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में भी इतनी ही वर्षा रिकार्ड की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां फर्जी ओपन स्कूलों का भंडाफोड़, उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने किया खुलासा

 

 

बारिश के चलते तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है, जिससे मौसम एकदम ठंडा हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां स्कूल के बच्चों को लेकर स्कूल जा रही यूटिलिटी खाई में गिरी, मौके में मची चीख-पुकार, आवाज सुनते ही ग्रामीण बचाने के लिए दौड़े

 

 

कुमाऊं के नैनीताल जिले में भी 50 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि अन्य चारधाम और पर्वतीय क्षेत्रों में रुक-रुक कर रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी रहा।

 

 

मौसम विभाग ने चेताया:
मौसम विभाग की ओर से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अगले 24 घंटे में मूसलाधार बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। राज्य के अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश का दौर बना रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  पश्चिम एशिया तनाव का असर: कच्चे माल महंगे, रोजमर्रा की चीजों से लेकर एसी-फ्रिज तक दाम बढ़ने की आशंका

 

 

सावधानी जरूरी:
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और खराब मौसम के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में जाने से परहेज करें। नदी-नालों के पास न जाएं और मौसम विभाग के अपडेट पर नजर बनाए रखें।